अग्रसेन विश्वकर्मा// देवरिया
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के मदरसन गांव के रहने वाले विजय प्रताप सिंह(45)पुत्र ठगई अपने दोस्त रतनपुर के रहने वाले शैलेष कुमार सिंह (32)पुत्र अक्षैबर के साथ बाइक से देवरिया बाजार करने जा रहे थे। गोरखपुर के तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने नकटा नाला के समीप एक कार को ठोकर मार दिया। इसके बाद कार सवार युवक बस का पीछा करने लगे। बस चालक यह देख गाड़ी की स्पीड बढ़ा कर भागने लगा। इसी दौरान बैतालपुर मॉडल शाप के समीप बाइक सवार दोनों युवकों को रौंदते हुए बस खेत में चली गई। इस हादसे में बाइक सवार विजय प्रताप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल शैलेष कुमार सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में करीब दर्जन भर लोग सवार थे। इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक फरार हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…