देवरिया. भाजपा विधायक एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुवे है. इस बार उन्होंने किसी को फ़ोन पर अपशब्द नहीं कहे है बल्कि एक थानेदार को उसके ही थाने में क्षेत्राधिकारी के सामने ही खूब लानत मलानत भेजी और खूब खरी खोटी सुनाई. अब नौकरी का सवाल था क्योकि विधायक जी सत्तारूढ़ दल के विधायक थे तो हर कोई उनके बातो का जवाब देने की हिम्मत नहीं कर सकता था. फिर सामने सुरेश तिवारी जैसे भाजपा विधायक हो तो और भी बड़ी बात है. घटना 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल से सम्बंधित थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम था. विसर्जन जुलूस में चल रहे कुछ लोग रास्ते में हुड़दंग करते चल रहे थे. इस दौरान मूर्ति आगे पीछे करने में एक दो बार विवाद भी हुआ. मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थिति संभाल लिया और जुलूस आगे बढ़ावा दिया. इसी बीच यह जुलूस भागलपुर चौराहे के निकट पंहुचा जहा डीजे के धुन और पटाखों के आवाज़ के साथ कुछ युवक उपद्रव करने का प्रयास करने लगे तो थानेदार को विवाद होने से बचाने के लिये सख्त होना पड़ा और डीजे को बंद करवा कर उसको अपने सुपुर्दगी में पुलिस ने ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियो के बताये अनुसार उस समय भी कुछ युवको द्वारा दुबारा उपद्रव का प्रयास किया जाने लगा तो थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के साथ इनको तितर बितर करना पड़ा. इसके बाद थानेदार के तहरीर पर 31 नामज़द और 25 अज्ञात के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र पर सम्बंधित आधा दर्जन धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया और इस सम्बन्ध में 3 लोगो की गिरफ़्तारी भी कर लिया गया.
इस गिरफ़्तारी से आक्रोशित विधायक जी अपने संग ग्रामीणों को लेकर थाने गये और पहले तो खूब नारे बाज़ी हुई और फिर क्षेत्राधिकारी के सामने ही विधायक जी ने खूब कस कर थानेदार को खरी खोटी सुनाया गया, थानेदार और क्षेत्राधिकारी के पास खामोश होकर सुनने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था. विधायक जी ने खूब भड़ास निकाली और मामले को निस्तारित करने हेतु कह कर चले गये. अब प्रश्न यह उठता है कि थानेदार द्वारा अगर शांति व्यवस्था हेतु यह सख्त कदम उठाया गया तो फिर क्या गलत किया गया ?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…