वाराणसी/दिनांकः04 अक्टूबर, 2017 (सू0वि0)
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने विकास भवन सभागार में राजनैतिक दलो के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों सहित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निग अधिकारियों के साथ मतदेय स्थलो के समायोजन/सम्भाजन संबंधी बैठक के दौरान कहॉ कि अब बूथो पर जहॉ भी 1400 से अधिक मतदाता संख्या होगी। उनको निकटतम् मतदान केन्द्र पर सम्भाजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के दौरान सभी मतदान केन्द्रो पर वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जायेगा।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने राजनैतिक दलो एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहॉ कि कोई भी मतदान केन्द्र जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर भवन में नही होना चाहिये। इस संबंध में आवश्यक सुझाव दिये जाय। उन्होने जोर देते हुए कहॉ कि यथासम्भव राजकीय भवनों को प्राथमिकता के आधार पर मतदान केन्द्र बनाये जाय। उन्होने इस संबंध में 12 अक्टूबर तक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुझाव उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि जिले में 242 ऐसे मतदान केन्द्र है, जहॉ पर 1400 से अधिक मतदाता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में मतदान हेतु जिन मतदाताओं का नाम छूटा हो, वे 9 से 16 अक्टूबर तक विशेष पुनरीक्षण कार्य के दौरान अपना नाम बीएलओ से सम्पर्क कर अवश्य जोड़वा ले। इस अवधि में बीएलओ भी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेगें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…