सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने राजधानी सनआ के नेहम शहर में ज़बूआ और रमादा क्षेत्रों पर बमबारी की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने कहा है कि सऊदी अरब के हमलों के जवाब में क़ाहिर-एम-2 मिसाईल सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र की जरब सैन्य छावनी पर हमला किया जिसमें सैनिकों और छावनी को भारी नुक़सान हुआ।
सऊदी अरब ने अमरीका के समर्थन और संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्ण मौन के साए में मार्च 2015 से यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है। सऊदी अरब, यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाने के लिए यमन पर व्यापक हमले कर रहा है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक 13 हज़ार से अधिक यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल और लाखों बेघर हो चुके हैं। सऊदी अरब के हमलों के कारण इस देश का आधार भूत ढांचा भी तबाह हो गया है। निर्धन अरब देश यमन पर सऊदी अरब के व्यापक हमलों के कारण इस देश को दवाओं और खाद्य पदार्थों की कमी का सामना है जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…