बलिया : बिल्थरा रोड निकाय चुनाव में पार्टी के पक्ष में पार्टी प्रत्याशी व समर्थकों का हौसला बढ़ाने को नगरपंचायत बिल्थरारोड आ रहे क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया के गाड़ी पर रविवार की सुबह अचानक नीलगाय कूद गई। जिससे विधायक धनंजय कन्नौजिया संग समर्थक बाल-बाल बच गए। विधायक धनंजय कन्नौजिया अपनी गाड़ी टाटा हेक्सा यूपी 32 एचवी 7975 से पैतृक आवास ग्राम जमुआंव से बिल्थरारोड नगर आ रहे थे। विधायक संग गाड़ी में चालक व गनर के अलावा भाजपा नेता महावीर यादव, पूर्व प्रधान पंकज मिश्र, प्रेमचंद्र समेत कुल छ लोग सवार थे। गाड़ी ज्यों ही तिरनई खिजिरपुर गांव के समीप परती के पास सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास पहुंची कि अचानक दौड़ती हुई एक नीलगाय गाड़ी के दाएं साइड से टकरा गई। जिससे तेज झटका के साथ गाड़ी लहराने लगी किंतु चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। टक्कर मारने के बाद नीलगाय खेत में भाग गई। विधायक ने तत्काल गाड़ी को किसी तरह वापस आवास तक पहुंचवाया और दूसरी गाड़ी से नगर में पहुंचकर चुनाव की व्यवस्था में लगे समर्थकों का हौसला बढ़ाया।
ब-
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…