फर्रुखाबाद : सपा प्रत्याशी दमयन्ती सिंह ने भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर दी है । तहरीर मे सपा प्रत्याशी ने भाजपा नेता पर अपने पुत्र पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है | पुलिस भी जाँच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है|
पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह देर शाम सपा जिला महासचिव मंदीप यादव व महानगर अध्यक्ष विजय यादव व पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह के साथ दर्जनों समर्थको को लेकर शहर कोतवाली पहुँची | दमयन्ती सिंह ने कोतवाल संजीव राठौर को तहरीर दी| जिसमे कहा है की 26 नवम्बर की शाम लगभग 4:40 बजे बीजेपी नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी अपने आवास के निकट वार्ड संख्या 27 महाराणा प्रताप नगर के मतदान केंद्र संख्या 34 नारायण आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कालेज पर नाजायज व जायज हथियारों के साथ अपने दर्जन भर साथियों को लेकर बूथ कैप्चरिंग कर रहे थे| तभी मेरा पुत्र अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ सीक्की मौके पर पंहुचा और बूथ कैप्चरिंग का विरोध किया| विरोध से आक्रोशित प्रांशु ने अपने साथियों के साथ उनके पुत्र अभिषेक पर जानलेवा फायरिंग कर दी|
कोतवाल संजीब कुमार राठौर ने बताया की जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…