Categories: UP

रहस्यमय परिस्थितियो’ मे सोलह वर्षीय बालक की मौत

संजय राय

चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 1 राजेंद्र नगर निवासी कमलेश सिंह का सोलह वर्षीय पुत्र प्रिया’शु की रहस्यमयमय परिस्थितियो मे छत से गिरकर मौत हो गयी । गौरतलब है कि कस्बा निवासी कमलेश सिंह का सोलह वर्षीय पुत्र प्रिया’शु सिंह के साथ परिवार के साथ सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चले गए । कि देर रात अचानक शौच के लिए छत के बरजे के पास गया कि अकस्मात नीचे गिर गया । आनन-फानन मे परिजनो ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाने की चिकित्सको ने सलाह दी । परिजन जिला अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते मे ही दम तोड़ दिया ।मौत की खबर सुनते ही कस्बे सहित ग्रामीण इलाको के लोग पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया ।जबकि परिजनो का रोते-रोते बुरा हाल है ।

pnn24.in

Recent Posts