संजय राय.
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही इन दिनो सजनी हमहु’ राजकुमार के तर्ज पर अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियो की लम्बी फौज खड़ी हो गयी है वैसे तो कल तक नगर की समस्याओ और नगरवासियो के सुख-दुख से दूर-दूर तक का वास्ता नही रखने वाले नगर के वार्डो की गलियो मे घूम घूम कर डोर टू डोर नगर के मतदाताओ की गणेश परिक्रमा कर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने का रास्ता तलाश रहे है । नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारो की लम्बी कतार देख मतदाता खुद भौचक है । कमोबेश यही हाल है वार्ड सभासद के प्रत्याशियो का । नगर पंचायत के सभी पन्द्रह वार्डो मे भी सभासद पद के लिए वार्डवार अधिकाधिक प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे है । सभी काम धन्धा छोड़कर मतदाताओ के हाथ-पैर जोड़ भावी प्रत्याशी चुनावी वैतरणी पार करने की जोड़ जुगत भिड़ा रहे है । भला हो नगर के मतदाताओ का सभी प्रत्याशियो को झेलते हुए आश्वासन की ऐसी घुट्टी पिला रहे है कि सभी प्रत्याशी आश्वस्त हो जा रहे है कि मेरे सामने मेरे प्रतिद्वंदी की छुट्टी तय है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…