अंजनी राय.
बलिया ।। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आप के अधीन कार्यालय/अनुभागों में जो वाहन है उसे तत्काल ठीक करा लिया जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुछ ऐसे वाहन जो अनुबंध/संविदा पर लिया है उसे भी उसका उपयोग भी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में होगा। कहा कि ऐसे समस्त वाहन जिनकी मरम्मत हेतु धनराशि की आवश्यकता है उसमें सक्षम स्तर से तत्काल स्वीकृत लेकर उसकी मरम्मत करा ले और 06 नवम्बर तक इस आशय का प्रमाण पत्र दे कि समस्त वाहन संचालन योग्य है। कहा कि प्रभारी अधिकारी वाहन, नगर मजिस्ट्रेट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन उपलब्धता के सम्बन्ध आप से सूचना मांगी जाय तो उसमें कोई तथ्य न छुपाये और सही सूचना दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में दो नगरपालिका परिषद एवं आठ पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पदों का सामान्य निर्वाचन होना है। उक्त निर्वाचन को नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना की समाप्ति तक सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हल्के वाहन, मध्यम वाहन एवं भारी वाहनों आवश्यकता होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…