वेदप्रकाश शर्मा
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में शुक्रवार की सुबह घर से महज सौ मीटर की दूर स्थित पोखरी में अनुष्का चौहान (6) पुत्री रामाश्रय चौहान का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बालिका दो दिन से रहस्यमय ढंग से लापता थी। बेटी के शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के मां व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पतालभेज दिया।
बताते चले कि रामाश्रय चौहान मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता है। घर पर पत्नी व बच्चे रहते है। गत एक नवम्बर को अनुष्का चौहान (6) अपनी सहेली श्रेया चौहान (3) वर्ष पुत्री विजय शंकर चौहान संग गांव के ही हरेराम चौहान के घर टीवी देखने गई थी। जहां से वह घर को निकली किंतु देर रात तक नहीं पहुंची। परिजनों को जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो भीमपुरा पुलिस को मामले की सूचना दे दी। परिजन लगातार अनुष्का को खोजने में लगे थे। इस बीच शुक्रवार की सुबह गांव के ही लोगों ने पास के पोखरी में बच्ची के शव होने की खबर दी। जिसके बाद तो पूरे गांव में खलबली सी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी व थानाध्यक्ष भीमपुरा सत्यप्रकाश यादव ने डाग स्क्वायड की टीम संग मामले की घंटों जांच की। हालांकि पुलिस को मौके से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मृतका के दादा श्रीराम चौहान से तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…