अंजनी राय
बलिया ।। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान हुई फायरिंग में मंगला सिंह (60) को गोली लग गई। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। सार्वजनिक रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी अर्से से विवाद चला आ रहा है। सुबह इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले तू-तू मैं-मैं और गाली गलौज हुआ। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से तमंचे से फायरिंग की गई। इससे गांव में खलबली मच गई। गोली मंगला ¨सह के पैर में जा लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर एक पल के लिए हर कोई सन्न रह गया। इसी बीच फाय¨रग करने वाला भाग निकला। घायल को तत्काल रसड़ा अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर पर 26 लोगों पर मुकदमा कायम कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…