बलिया ।। सर्वोच्च न्यायालय से बालू, मोरंग व गिट्टी आदि पर ट्रांजिट शुल्क माफ कर देने के बाद अब लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अब आमजन अपने मकान संबंधी या अन्य किसी कार्य के लिए जनपद ही नहीं बल्कि बिहार आदि राज्य से भी बेरोकटोक बालू व गिट्टी आदि को लाने तथा ले जाने का काम कर सकेंगे। इससे जहां आम लोगों को सहूलियत मिलेगी तो ठप पड़े विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ लेंगे। यह बातें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने रविवार को टैगोर नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बालू की ढुलाई आदि करने वालों के साथ अब न तो वन विभाग टैक्स लेगा और न ही पुलिस ही बेवजह परेशान करेगी। बालू लाते समय खरीदारी के आवश्यक कागजात आदि के रहने पर कोई भी परेशान नहीं कर सकेगा। कहा कि इसके लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भी वार्ता कर उनको सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, अवलेश सिंह आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…