संजय राय
बलिया. दुबहड़. शहीद स्मारक ट्रस्ट द्वारा चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय को बसन्त पुर में पचास एकड़ जमीन देने पर मुख्य ट्रस्टी राज्य सभा सांसद नीरजशेखर एवं एम एल सी रविशंकर सिंह पप्पू को जनपद वासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी निवासी ध्रुवनारायण सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह,नागेंद्र सिंह टप्पू एवं सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने दोनों नेताओं को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि किसी शैक्षणिक संस्थान को जमीन उपलब्ध कराना बहुत ही नेक एवं सराहनीय कार्य है। चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के पूर्णरूपेण निर्माण हो जाने के बाद बलिया के गौरव में एक और कड़ी जुड़ जाएगी। कहा कि चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय से बलिया जनपद ही नहीं अपितु अन्य जनपदों के साथ साथ पड़ोसी राज्य बिहार के लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा एवं बलिया जनपद का नाम रोशन होगा। लोगों ने शहीद स्मारक ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…