देहरादून : उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। उच्च हिमालय में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़कने लगा है। शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में हिमपात और गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। बर्फ गिरने के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लगा रहा। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया है।
पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानों में भी नजर आने लगा है। मैदानी शहरों में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। हवा में भी ठंडक महसूस की जा रही है। देहरादून, रुड़की और हरिद्वार में पारे में गिरावट दर्ज की गई। रुड़की और हरिद्वार में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी हवा में द्रोणी और पंजाब व हरियाणा में बने सर्कुलेशन के मेल से उत्तराखंड में हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…