(बलिया) : उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव के समीप डीजीपी झारखंड के काफिले की गाड़ी से हुए सड़क दुघर्टना में मौत के करीब 32 घंटे बाद मृतक रामभवन पटेल उर्फ राजकेवल (28) का शव सोमवार की शाम गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम सा मच गया।जमुऑव गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव बलिया जिला अस्पताल पर पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ शाम करीब पांच के आसपास पैतृक गांव लेदुरही खंदवा पहुंचे। शव देखते ही चाची मुराती देवी व भाभी राधिका देवी के करुणक्रंदन से हर किसी का कलेजा फट सा पड़ा। वहीं रामभवन के साथ सेना की तैयारी करने वाले दर्जनों दोस्त भी फुट-फुटकर रोए। मृतक के दोनों बड़े भाई मुंबई में ट्रक चलाने का काम करते है। जिनके मंगलवार दोपहर तक गांव पहुंचने की संभावना है। घर में कोई भी पुरुष सदस्य न रहने के कारण दाहसंस्कार का कार्य मंगलवार को ही शुरु होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…