मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कुनबे को बढ़ने का कार्यक्रम लगातार जारी है। उसी क्रम में मुख्यमंत्री के आने के पूर्व संध्या पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली । केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर आलोक जायसवाल ने क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय व भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ने का क्रम लगातार जारी जो कि आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत है।
जिलाध्यक्ष ने आलोक जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा हर विकासवादी सोच वाले व्यक्ति को अपने ओर आकर्षित करती है। जो लोग प्रगतिशिल विचारधारा वाले हैं वह हर पतिस्थिति में भाजपा का समर्थन करेंगें।
आलोक जायसवाल ने भाजपा की सदस्यता लेने के पश्चात कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकाशवादी सोच का लोहा आज पूरी दुनिया मान चुकी है। प्रधानमंत्री की कठोर मेहनत और तत्परता से मैं बेहद प्रभावित हु,उसी तरह हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात प्रदेश की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कठोर परिश्रम कर रहे है जिसका अब सुखद परिणाम भी दिखने लगा है। मैं दोनों ही महान राजनैतिक व्यक्तियों के व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हु इसलिए आज भाजपा की सदस्यता ले रहा हु।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…