अंजनी राय// संजय राय
बलिया ।। दुबहड़ थाना क्षेत्र के बुलापुर अखार में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर रूप से चोटे आई हैं। दूसरे पक्ष से भी थाना में तहरीर दिये जाने की सूचना है। ज्ञात हो कि बुलापुर निवासी सुदामा यादव एवं जय प्रकाश यादव में पिछले कई वर्षों से जमीनी विवाद का झगड़ा चल रहा है। गुरुवार की सुबह सुदामा यादव जब टहल कर आ रहे थे। इसी बीच पहले से जय प्रकाश यादव बिबादित जमीन पर खुटा गाड़ रहा था। सुदामा ने जब इसका विरोध किया उन पर हमला बोल दिया। जिसमें सुदामा यादव की अंगुली में गंभीर चोट आई हैं तथा उनके भाई विजय यादव के सर पर ही गंभीर चोट पहुंची है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित पक्ष के सुदामा यादव ने आरोप लगाया कि घटना के बाद सौ नंबर को सूचना देने पर मौके पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला सुनने के बजाय एक पक्ष के दरवाजे पर बैठकर चाय नाश्ता किया तथा दूसरे पक्ष की तरफ जाना भी मुनासिब नहीं समझा। इसको लेकर भी पुलिस के प्रति ग्रामीणों में काफी रोष है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…