प्रेमशंकर शर्मा
बलिया ।। निकाय चुनाव के लिए भले ही चुनाव आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी हर तरह की तैयारी पुख्ता कर लिए जाने का लाख दावा करें किंतु चुनाव के लिए तैयार नई मतदाता सूची में व्याप्त अनेक खामियों को लेकर बिल्थरारोड के नगरवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। निकाय चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी अंतरिम सूची के बाद नया अंतिम मतदाता सूची में भी अनेक गड़बड़ियों से नगरवासियों, वोटरों वनगर पंचायत चेयरमैन समेत सभासद पद के भावी प्रत्याशियों में जबरदस्त खलबली सी मची है। जारी निकाय की अंतिम सूची के भाग सं. 26 व क्रम सं. 145 पर द्रोपदी देवी पत्नी श्रीकिशुन का नाम दर्ज है। जिसा करीब एक दशक पूर्व लगभग 80 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। परिजनों द्वारा इसकी रिपोर्ट भी संबंधित बीएलओ को दी गई थी। इधर नगर के वार्ड सं. तीन निवासी व वरिष्ठ पेट्रोलपंप संचालक अशोक कुमार जायसवाल एवं इनके परिवार के करीब पांच सदस्यों का नाम नई मतदाता सूची से पूरी तरह से गायब है। जबकि प्रशासन द्वारा महज 15 दिन पूर्व के जारी अंतरिम सूची में उनका व उनके परिजनों का नाम मतदाता के रुप दर्ज था। कुछ ऐसी ही स्थिति वार्ड सं. 12 के विकास कुमार गुप्ता, वार्ड सं. 3 निवासी महेंद्र शर्मा समेत अनेक लोगों का है। जिनका नाम मतदाता सूची से गायब है। हालांकि प्रशासन सभी को परिवर्द्धन सूची में गलती सुधार करने का भरोसा दे रही है किंतु मतदान की तिथियां नजदीक आते नगर में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर लोगों आक्रोश व नाराजगी बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि प्रशासन ने इस बार फर्जी वोटर को सूची से बाहर करने के प्रयास में नगर के करीब पांच हजार मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया है। जबकि करीब डेढ़ हजार नए मतदाताओं को आवेदन व आधार कार्ड जमा करने के बाद बीएलओ की रिपोर्ट के बावजूद नया वोटर नहीं बनाया गया। वहीं नगर लगातार रहने वाले एवं पूर्व के मतदाता सूची के अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले सैकड़ों लोगों का नाम इस बार गायब कर दिया गया है। जिसे लेकर नगर में चेयरमैन व सभासद के भावी प्रत्याशी एकदूसरे पर साजिश रचने का आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…