Categories: BiharCrime

बिहार भोजपुरी सिंगर की पत्नी का दूसरे मर्द से था अवैध संबंध, सास को दी दर्दनाक मौत

गोपाल जी,

बिहार. बहू के गैर मर्दों से अवैध संबंध का विरोध करना और अपने बेटे की जमानत कराना एक मां को इतना महंगा पड़ा कि उसने उसकी कभी कल्पना भी नहीं की होगी। बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बूढ़ी सास को मौत के घाट उतार दिया और इस मौत को एक हादसा बताते हुए अपने ससुर के पास पहुंची। लेकिन पूरे परिवार वालों को सास की इस तरह मौत गले से नहीं उतर रही थी। इसी बीच 3 साल के बच्चे ने अपनी मां की करतूत सुनाते हुए कहा कि मम्मी ने ही दादी को दो लोगों के साथ मिलकर मारा है जिसके बाद घर वाले उग्र हो गए और बहू के साथ मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुई महिला एक भोजपुरी गायक की पत्नी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts