गोपाल जी,
अधिवक्ता मजहरुल हक उर्फ आरजू हत्याकांड में पुलिस टेक्निकल एक्सपर्ट से मदद ले रही है। इसके लिए भागलपुर से लेकर कटिहार तक जांच कराई जा रही है। अधिवक्ता का शव कटिहार जिले के पोठिया में सड़क किनारे मिली थी। इसलिए घटना की रात पोठिया इलाके के मोबाइल टावर डंप कर जांच कराने की तैयारी चल रही है। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि टेक्निकल जांच में हत्या से जुड़े साक्ष्य मिल रहे हैं। हत्या के आरोप में जेल में बंद माशूक खान को आदमपुर पुलिस ने मंगलवार को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की, लेकिन माशूक ने पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया। हालांकि उसी की निशानदेही पर पुलिस ने भीखनपुर में सैलून संचालक पंकज ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। माशूक के दबी जुबान से बताए गए साक्ष्य के आधार पर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन पुलिस इससे ज्यादा टेक्निकल जांच पर भरोसा कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि माशूक खान पिछले एक महीने से अधिवक्ता के चेंबर में अक्सर आते-जाते थे। उसके साथ कई जमीन कारोबारी भी साथ रहते थे, लेकिन अधिवक्ता की माशूक खान से क्या बात होती थी, वह अपने करीबी साथी से भी बात शेयर नहीं करते थे। पुलिस का कहना है कि जमीन कारोबारी ने रुपए का लोभ देकर अधिवक्ता को विश्वास में लेकर अपने जाल में फंसा लिया और 10 अक्टूबर की शाम अपहरण के बाद हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन पुलिस के पास उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं है। पुलिस टेक्निकल अनुसंधान के जरिये संदिग्ध लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। एसएसपी ने कहा कि जांच में समय लग सकता है, लेकिन घटना में शामिल लोग धीरे-धीरे सामने आ जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…