गोपाल जी.
वकील पिटाई मामले में डीबीए महासचिव मंगलवार को हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करेंगे। सोमवार को हाईकोर्ट के लिए सभी पेपर तैयार किये गये। महासचिव संजय मोदी ने कहा कि डीबीए की ओर से हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे अधिवक्ता को सरकार की ओर से जमा की गई जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। एसएसपी ने डीजीपी के माध्यम से जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में जमा कर दी है। इसके आधार पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रक्षेत्रीय मंत्री विकास कुमार यादव और लेखा शाखा में कार्यरत विनय पांडे समेत 14 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है।
महासचिव ने कहा कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने कहा है कि जांच रिपोर्ट पढ़ने के बाद शपथ पत्र दाखिल किया जाएगा। मंगलवार को जांच रिपोर्ट देखने के बाद शपथ पत्र दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट की कार्रवाई में घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में डीबीए महासचिव उपस्थित रहेंगे। इधर, एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि वकील और पुलिस के बीच विवाद व पिटाई मामले की रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी गयी है। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। कई पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया है लेकिन कुछ ने जवाब नहीं दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…