फर्रुखाबाद : भारतीय जनता पार्टी के फर्रुखाबाद नगर पालिका प्रत्याशी मिथिलेश अग्रवाल के नामांकन में पंहुचे नेता अपनी सत्ता के नशे मे इस तरह से चूर दिखे कि अपनी ही सरकार मे सरकारी नियमों जैसी आचार संहिता की धज्जियां उड़ा डाली | प्रशासन ने एसडीएम कोर्ट परिसर मे भीड़ रोकने की भी हिम्मत नही जुटाई | सत्ता के सामने शासन किस तरह से बौना साबित होता है इसका नज़ारा आज देखने को साफ मिला |
भाजपा नेता व कायमगंज की पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल को बीजेपी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद का प्रत्याशी बनाया है| सोमवार को दोपहर वह अपना नामांकन करने लम्बे काफिले के साथ पंहुची| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व नागेन्द्र सिंह राठौर, भाष्कर दत्त द्विवेदी,जिला महामंत्री विमल कटियार, भूदेव राजपूत आदि पंहुचे| डीएन कालेज के पास कचहरी चौराहे पर लगे बैरियर पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नही रुके ।
भाजपा प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल ने नामांकन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता मे बताया की शहर मे विकास कार्यों को गति दी जायेगी । वे प्रयास करेंगी की बड़े शहरों की अपेक्षा फर्रुखाबाद मे भी हाईटेक सुविधाएँ लाई जाये । जिसे शहर का चौमुखी विकास हो सके ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…