Categories: BiharCrime

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में स्कूल के गार्ड ने चलायी गोली, छोटी बहन को लगी

गोपाल जी,

आरा : चांदी थाने के बहियारा गांव में एक निजी स्कूल के गार्ड ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के विरोध करने पर गार्ड द्वारा चलायी गयी गोली उसकी पांच साल की बहन को लग गयी. उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया व स्कूल में तोड़फोड़ की. बहियारा की रहनेवाली दो छोटी-छोटी बहनें साथ में रविवार की देर शाम शौच के लिए गयी थीं, जहां गांव के ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के एक गार्ड ने छेड़खानी शुरू कर दी. शोर मचाने पर गार्ड ने गोली चला दी, जो उसकी छोटी बहन को लग गयी. सूचना पर परिजन स्कूल में पहुंचे, तो गार्ड ने बंदूक के बट से मारकर दो महिलाओं को जख्मी कर दिया.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts