संजय ठाकुर
मऊ।। नवसृजित नगर पंचायत मधुबन का नवम्बर माह में होने वाले चुनाव को फतह करने के लिए पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दल के नेता अभी तक अपनी ताकत झोंक दिए हैं। चुनावी समर में कूदे उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर हथकंडे लगाने लगे हैं। इससे मधुबन का राजनीतिक पारा बढ़ने लगा है। चुनावी मैदान में उतरे निर्दल व पार्टी से समर्थित दर्जन भर से उपर प्रत्याशी जोर-शोर से मतदाताओं की नब्ज टटोलने लगे हैं। प्रत्याशियों की सही संख्या 13 नवम्बर को पर्चा वापसी के बाद ही पता चल सकेगा। मतदाता भी विकास कराने वाले प्रत्याशी को मधुबन का चेयरमैन बनाने के लिए मंथन करने लगे हैं। चट्टी-चौराहों पर प्रत्याशियों के समर्थक भी विकास के नाम पर वोटरों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। मतदाता भी विकास कराने में सक्षम प्रत्याशी को चेयरमैन पद का ताज पहनाने को आतुर दिख रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…