गोपाल जी,
राजधानी पटना में बेलगाम अपराधियों ने मंगलवार रात खादिम शोरुम के मालिक जितेंद्र कुमार गांधी को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को नजदीक के पारस हॉस्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पटना के शास्त्री नगर थाना पुलिस ने घटना के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है. वहीं, व्यवसायी के छोटे भाई ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण जितेंद्र की मौत हुई है. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की उम्मीद है.
घटना हवाई अड्डा इलाके में उस वक्त हुई, जब जितेद्र अपनी शोरुम को बंद कर घर लौट रहे थे. तभी बीएमपी के समीप घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. घटना के वक्त जितेंद्र के बेटे भी उनके साथ में थे. पुलिस उनके बेटे से घटना की जानकारी ले रही है. घटना के बाद परिजनो में आक्रोश व्याप्त है. मंगलवार देर रात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था.
अपराधियों ने एयरपोर्ट के पास व्यवसायी को गोली मारी, जो कि पटना के संवेदनशील इलाकों में शुमार है. इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इस घटना के बाद राजधानी के व्यापारियों में भय का माहौल है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…