पटना। बिहार के भागलपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही सुहागरात मनाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं वो उसी वक्त शादी के जोड़े में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई। ब्वॉयफ्रेंड ने जब उसे अपनाने से इनकार कर दिया तो वो उसके घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। सुबह जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो वो लोग मौके पर पहुंचे और पंचयात बुलाया गया। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लड़की बालिग है जबकि उसका प्रेमी नाबालिग। गांव के लोगों से बातचीत हो रही है। पंचायत ने समझा-बुझाकर लड़की को उसके घर भेज दिया है।
लड़के ने अफेयर के बारे में बताया था फिर भी करा दी जबरदस्ती शादी
भागलपुर के सपौर गांव की रहने वाली लड़की ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसकी जबरन शादी करवा दी थी। उसने उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया भी था उसके बाद भी घरवाले नहीं माने। शादी के बाद जब वो ससुराल पहुंची तो पहली रात ही उसने दूल्हे को बता दिया कि वो उसे पसंद नहीं है और वो किसी और प्यार करती है। उसने सुहागरात मनाने से भी इंकार कर दिया।
मोबाइल से शुरू हुआ था अफेयर
लड़की ने बताया कि भागलपुर के सबौर के रहने वाले उसके प्रेमी से उसका अफेयर मोबाइल के जरिए शुरू हुआ था। उसने बताया कि दोनों की बातचीत शरू हुई और फिर ये अफेयर में बदल गई। लड़की ने बताया कि दूल्हे के घर से आने के बाद उसका प्रेमी भी उसे अपनाने से इंकार कर रहा है। लड़की का कहना है कि जिससे उसकी शादी हुई है वो उसका चेहरा नहीं देखना चाहती और वो पागल है।
लड़की बालिग और लड़का नाबालिग
उधर, जैसे ही मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। गांव के मुखिया शंकर मंडल ने बताया कि लड़की बालिग है, जबकि उसका प्रेमी नाबालिग है।- गांव के लोगों से बातचीत हो रही है। फिलहाल लड़की के घरवालों को बता दिया गया है, उसे उसके घर भेज दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…