गोपाल जी,
भागलपुर : सबौर थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सोमवार की सुबह जीरोमाइल की ओर जा रही टेंपो जैसे ही एक गड्ढे के कारण धीमी हुई कि पीछे से आ रहे बाइकसवार दो बदमाशों ने टेंपो से खींचकर एक यात्री को उतारा और टेंपो पर बैठी एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद बदमाश आराम से मौके से फरार हो गये. मृतका के पिता की तहरीर पर सबौर थाने में अपराध दर्ज कर लिया है, नामज़द fir एक महिला और उसके प्रॉपर्टी डीलर पति के खिलाफ हत्या व पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हो गया. हालांकि शाम होने से पहले ही पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में प्राॅपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि उसने नहीं बल्कि उसकी पत्नी मधु ने उसकी दूसरी पत्नी (नर्स) की हत्या की साजिश रची. पुलिस अब मधु गुप्ता की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
पूर्णिया में एएनएम के रूप में कार्यरत थी मृतिका अंजली
सबौर थानाक्षेत्र के खानकित्ता गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की बेटी अंजली कुमारी (38 वर्ष) की शादी बांका जिले के सच्चिदानंद सिंह से हुई थी. अंजली का एक मात्र पुत्र आयुष राज है जो वर्तमान में आनंद पब्लिक स्कूल में पढ़ता है. अंजली पूर्णिया जिले के डगरूवा प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र में साल 2015 से बतौर एएनएम नर्स तैनात थी. अंजली के पिता की कोई और संतान न होने के कारण वह पिता के पास ही रहती थी. बकौल ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, उनकी बेटी अंजली कुमारी सोमवार की सुबह पांच बजे पूर्णिया जाने के लिए टेंपो में सवार होकर जीरोमाइल के लिए निकली. सुबह करीब साढ़े पांच बजे, वह फतेहपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते के सामने (निकट इंजीनियर कॉलेज) के पास पहुंची ही थी कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण टेंपो की रफ्तार धीमी हुई. इसी दौरान पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो में किनारे बैठी अंजली कुमारी की कनपटी में गोली मार दी. गोली कनपटी के आर-पार हो गयी. यह घटना खानकित्ता गांव निवासी सुरेंद्र ने देखा तो उन्होंने इसकी सूचना ब्रह्मानंद को फोन से दी. सुरेंद्र के घर 21-22 नवंबर को शादी है और वह शादी के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करने शहर जा रहे थे. नर्स को आनन-फानन में मायागंज हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलते ही मौके पर सबौर पुलिस मायागंज हॉस्पिटल पहुंची जहां मृतका के पिता का फर्द बयान बरारी पुलिस ने लिया. दोपहर बाद लाश का पोस्टमार्टम कराया. इधर पिता की तहरीर पर सबौर थाने में तिलकामांझी थानाक्षेत्र निवासी राजेश गुप्ता (प्रॉपर्टी डीलर) व पैराडाइज ब्यूटी पॉर्लर की मालकिन सह राजेश की पत्नी मधु गुप्ता के खिलाफ हत्या व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हो गया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…