गोपाल जी,
बिहार के सुपौल जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मां की मौत के बाद घर में रह रही तीन बहनों पर उसके ही पिता और मौसेरे भाई की बुरी नजर थी। इतना ही नहीं दरिंदों ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की थी। जब तीनों बहनों ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी गई। और तो और उनकी पढ़ाई लिखाई बंद कर उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र को भी जब्त कर लिया। पिता के इसी गंदी हरकत के चलते उसके सगे भाई ने भी खुदकुशी कर ली थी। तीनों बहनों ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने ही उनकी मां को जहर देकर मार दिया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
7 महीनों से खौफ के साए में जी रही थीं तीनों बहनें
पिता और मौसेरे भाई की हरकत को देख पिछले 7 महीने से तीनों बहन खौफ के साए थीं। वो घर में ही खुद को कैद रखती थीं। जब इन लोगों का मनोबल दिन पर दिन और बढ़ने लगा और कल रात फिर से दोनों ने जबरदस्ती करने की कोशिश कि जिसके बाद तीनों बहन थाने पहुंची और अपने पिता तथा मौसेरे भाई के करतूत को बताते हुए सभी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पिता और मौसेरे भाई ने की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश
जानकारी के अनुसार मामला बिहार के सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली तीन नाबालिग बहनों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां की मौत हो जाने के बाद उसके पिता और मौसेरे भाई जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। कई बार उन लोगों ने इस तरह की हरकत भी की थी लेकिन बार-बार लड़की के द्वारा विरोध किया जाता था। ऐसी हरकत को देखते हुए लड़की का भाई ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद पिता और मौसेरे भाई ने तीनों बहन के साथ जबरदस्ती करना शुरू कर दिया और पिछले 7 महीने से रोजाना सुबह-शाम उसे टॉर्चर करते और मारपीट करते थे।
दोस्तों को भी लाते थे घर पर, कई बार की कोशिश
परेशान होकर तीन बहनों ने अपने पिता, मौसी, मोसेरे भाई और उनके दो दोस्तों के खिलाफ सुपौल के निर्मली थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करवाते हुए तीनों बहनों ने आरोप लगाया कि उसके पिता मौसेरे भाई और उसके दोस्त हमेशा हमारे की तरफ गंदी निगाहों से देखा करते हैं और जोर जबरदस्ती करने का भी प्रयास करते हैं। कई बार पिता ने हमारी बड़ी बहन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की है तो मौसेरा भाई मनीष हमेशा शारीरिक संबंध बनाने का दवाब देता।
पिता के कई महिलाओं से थे अबैध संबंध
तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि पिता का शुरू से ही कई महिलाओं के साथ अबैध संबंध रहा था जिसके वजह से रोजाना हमारी मां उनसे झगड़ा करती थी इसी कारण उसके खाने में जहर मिला कर उसकी हत्या कर दी। तभी से हम सभी बहनों को डरा धमकाकर घर में रखते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा है। और तो और हमें पूरे गांव में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…