मसौढ़ी : थाना क्षेत्र के मलकाना स्थित एक निजी क्लिनिक में मंगलवार की शाम इलाज कराने आयी 18 वर्षीया युवती का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसे किराये के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
इस दौरान युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और कमरे में बाहर से ताला जड़ भाग निकले. बाद में मौके पर पहुंची मृत युवती की बड़ी बहन ने ताला तोड़ा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया. पुलिस ने मौके से एक पैंट, जैकेट व एक मोबाइल भी बरामद किया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनरूआ थाने के शहीद नगर (बरनी) निवासी मो आफताब (परिवर्तित नाम) की पुत्री महक (परिवर्तित नाम) अपनी बड़ी बहन और एक छोटी बहन के साथ मंगलवार की शाम मलकाना स्थित एक निजी क्लिनिक में अपने घाव का इलाज कराने आयी थी. उसने बताया कि मैं पुर्जा कटाकर दवा लाने अंदर चली गयी थी. इसी बीच मलकाना के सूरज, राजा और सुनील समेत चार युवक मेरी बहन को क्लिनिक के बाहर से खींच कर मलकाना (वार्ड नंबर 6) स्थित किराये के मकान के एक कमरे में ले गये और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी और कमरे में बाहर से ताला जड़ फरार हो गये. आशंकावश गुलशन पीछे से वहां पहुंची और उसने ताले को तोड़ जब कमरा खोला तो अपनी बहन को मृत पाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस ने मौके से जिंस का एक पैंट, एक जैकेट व एक मोबाइल भी बरामद किया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…