चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत सहित ऐतिहासिक बरइया पोखरा पर राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) उपेन्द्र तिवारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश पर नगर पंचायत के सभी वार्डो सहित ऐतिहासिक बरइया पोखरा पर सैकडो भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सफाई अभियान चलाया और झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया । इस अवसर पर उन्होंने कहाकि स्वच्छता ही सफलता की मुख्य कुंजी है । इस लिए हम सभी को मिलजुल कर आसपास तथा धार्मिक स्थलो की साफ-सफाई करना चाहिए । तभी हम सभी के साथ सबका विकास हो सकता है । मौके पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश वर्मा, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, अरविंद तिवारी, आनन्द सिंह, सुमन सिंह, श्रीनारायण मिश्र, कमलेश सिंह, मोतीचंद गुप्ता, नागेंद्र पाण्डेय, शशिकला तिवारी, शिवमंगल सिंह ,गुड्डू सिंह, प्रदीप तिवारी, श्रीराम तिवारी , अमरजीत सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…