चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर पावर प्लांट के पास स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल परिसर मे शनिवार को प्रातः दस बजे पौधरोपण का आयोजन किया गया । गौरतलब है कि पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेन्द्र तिवारी राज्य मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार ने मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया । तथा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रबन्धक डा0 धर्मात्मानन्द द्वारा आयोजित पौधारोपण का आयोजन कराया गया । जो वास्तव मे बहुत ही सुंदर व सराहनीय कार्य है जिसकी जितनी भी प्रशंसा किया जाय कम है । विद्यालय परिसर मे कुल चार आम का पौधा लगाया गया । तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि रामजी गुप्ता सहित दर्जनो वक्ताओ ने अपना – अपना विचार रखा । मौके पर मुख्य रूप से एब्री के बी . ओमप्रकाश वर्मा, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, अरविंद तिवारी, आनन्द सिंह, सुमन सिंह, श्रीनारायण मिश्र, पप्पू रावत, राजकुमार यादव, मोतीचंद गुप्ता, नागेंद्र पाण्डेय, शशिकला तिवारी आदि लोग मौजूद रहे । अध्यक्षता दयाशंकर गुप्ता तथा संचालन शशिकांत मिश्रा ने किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…