जावेद अंसारी / अनुपम राज
उत्तर प्रदेश। इटावा जिले में डायल 100 सेवा में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को ईंट भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने आज यहां बताया कि जिले के जसवंत नगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी धरबार में डायल 100 की ड्यूटी में तैनात सिपाही ने कल पानी की टंकी के पास बर्तन साफ कर रही एक भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि लड़की के शोर मचाने पर आरोपी सिपाही अपने दो साथी पुलिसकर्मियों के साथ भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी सिपाही के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी के खिलाफ फौरी कार्रवाई करते हुए उसे निलम्बित कर हिरासत में ले लिया गया है। क्षेत्रीय सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। सभी मुद्दों पर नाकाम हो चुकी इस सरकार के शासनकाल में रक्षक ही भक्षक बन गये हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…