कश्मीर में बीजेपी नेता गौहर अहमद का हुआ कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार

निसार शाहीन 
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बीजेपी यूथ विंग के नेता गौहर अहमद की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. आतंकियों ने गुरुवार को गौहर अहमद बट का अपहरण कर हत्या कर दी थी. गौहर अहमद का शव उनके घर से 6 किलोमीटर दूर एक बाग़ में मिला था.

गौहर अहमद जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग में काम करता था. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर इस पर शोक जताया और कहा कि आतंकी घाटी के युवाओं को बेहतर भविष्य चुनने से रोक नहीं सकते है. बीजेपी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के द्वारा गला काटकर हत्या करने का ये दूसरा मामला है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts