देवरिया. थानाध्यक्ष गौरीबाजार अनिल कुमार सिंह मय हमराही कर्मचारीगण क्षेत्र भ्रमण पर थे कि एसटीएफ प्रभारी अशोक कुमार सिंह द्वारा सुचना दी गयी कि एक संदिग्ध डीसीएम पंजाब / हरियाणा से भारी मात्रा मे अवैध शराब लेकर बैतालपुर तेल डिपो के पास बिहार से आये व्यक्ति को देगा। इस सूचना पर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मय उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह व हमराही कर्मचारगण द्वारा बैतालपुर तेल डिपो के पास एक डीसीएम वाहन एवं वाहन के पीछे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियो को रोककर चेक किया गया तो डीसीएम वाहन संख्या यूपी-60, टी-5354 मे लदे कुल 600 पेटियों में 28,800 बोतलें प्रति 180 एमएल अवैध अपमिश्रित (मार्का गोवा स्पेशल चण्डीगढ प्रोडक्ट) कुल 5,174 लीटर कीमत- 15 लाख 84 हजार रू0 की नाजायज शराब बरामद की गयी व 1 अदद मो0सा0 बिना नम्बर सीज किया गया। चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अब्दुल खान पुत्र मोहम्मद अहमद सा0 क्य0ूएच0ओ0 07/13 तालाब मोहल्ला वाजिदवीर सिंहपुर थाना पाली जनपद सहडोल मध्यप्रदेश, बताया तथा मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्तियो ने अपना नाम 1.सलाउद्दीन अंसारी पुत्र फहद अंसारी सा0 डुमहर थाना दरौली सिवान बिहार 2. संतोष साहनी पुत्र रामअशीष साहनी सा0 डुमहर थाना दरौली सिवान बिहार बताये। इस सम्बन्ध में थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0 376/17, धारा 60,63, 72 आबकारी अधिनियम, व धारा 272,419,420,467,468 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…