Categories: Crime

क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 कट्टा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

अग्रसेन विश्वकर्मा.

देवरिया. उ0नि0 नरेन्द्र यादव मय हमराही कर्मचारीगण के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। भ्रमण के दौरान मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिहार की तरफ से बोलेरो से आ रहा है इस सूचना पर उ0नि0 नरेन्द्र यादव द्वारा फुलवरिया चौराहे पर बिहार की तरफ से आ रहे एक वाहन को रोका गया तो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे कुछ दूर पीछा कर पकड़ लिया गया। पकडे गये अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद कटटा 12 बोर 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा अभियुक्त के पास से मिले वाहन सं0 यू0पी0 52 सी 6099 को सीज कर दिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम विभूति नारायण पाण्डेय पुत्र लक्ष्मण पाण्डे सा0 सोहन पार थाना भाटपाररानी देवरिया बताया तथा अभियुक्त के बारे मे पडताल से पता चला कि इसके विरूद्ध थाना कटया बिहार व थाना भोरे बिहार मे कई अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना भाटपाररानी पर अपराध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts