यशपाल सिंह
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव के पास गुरुवार की देर रात बदमाशों ने बर्तन व्यापारी को गोली मार दी। गंभीररूप से घायल व्यवसायी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र स्वः रामजनम ठठेरा फेरी कर बर्तन बेचता है। क्षेत्र के सठियांव बाजार में भी उसका एक मकान है। गुरुवार की शाम उसके दोस्त ने बाइक खरीदने के उपलक्ष्य में दावत दी थी। रात करीब 10.30 बजे वह दोस्त द्वारा अन्नुपुर गांव में दी गई दावत से भोजन कर लौट रहा था। अभी वह अवांव गांव के समीप ही पहुंचा था कि पहले घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे गोली मार दी।
एक गोली व्यवसायी के पैर और दूसरी पेट में लगी। घटना के बाद किसी ने उसे सठियांव स्थित मकान पर पहुंचा दिया। देर रात उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मदन पटेल का कहना है कि हमलावर की पहचान हो चुकी है। वह घर से फरार है। पुलिस संदिग्ध ठिकानो पर दबिश दे रही है देर रात तक पकड़े जाने की संभावना जबकी तीन लोगों से रामदुलारे ,किशन राजभर और उसके एक साथी से पुलिस हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…