लखीमपुर खीरी : जिले के तहसील पलिया में बहुत ही रजोंगम से चेहलुम का जुलूस निकाला गया।जो कि पलिया की मेन मार्ग से होकर करवा तक ले जाया गया जहाँ ताजियों को सुपूर्दे खाक किया गया इस मौके पर कर्बला पर मेला भी लगाया गया जहाँ भारी मात्रा में महिलाएँ बच्चे और पूरूष मौजूद रहे । सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। साथ ही मेले के दौरान भीड़ ने एक पाकेटमार को जेब काटते हुए पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जहाँ पुलिस ने पाकेट मार को पकड़कर जेल भेज दिया।
दरअसल हर वर्ष की तरह इस बार भी चेहल्लुम गमगीन माहौल में मनाया गया जिसमें ताजियों को पलिया तहसील के मेन मार्ग से होकर कर्बला तक लेकर जाये गये ।आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लोग चेहल्लूम मनाते है उनका मानना है कि चेहल्लुम कर्बला के शहीदों का चेहलुम है आज ही के दिन यज़ीद ने हुसैन के कुनबे को रिहा किया। जनाबे ज़ैनब ने सात दिन भाई का मातम करने के बाद अपने शहीदों के कटे हुए सर को लेकर कर्बला आई औऱ इमाम हुसैन के लाशें को दफन किया बहत्तर शोहदाए कर्बला की लाश को दफन करने के बाद ये काफिला मदीना रवाना हुआ। फातिमा ज़ेहरा को उनके लाल हुसैन को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
फिलहाल इस मौके पर कर्बला में एक मेले जैसा माहौल रहा जहाँ मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजी ।इस मौके पर महिला ये बच्चे और पुरुष मौजूद रहे। साथ ही ताजियों के साथ मौके पर एसो पलिया सीओ पलिया सहित बहुत से पुलिस कर्मी मौजूद रहे। मेले के दौरान भीड़ ने एक भीड़ ने एक पाकेटमार को जेब काटते हुए पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जहाँ पुलिस ने पाकेट मार को पकड़कर जेल भेज दिया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…