गोपाल जी,
बिहार के कटिहार में एक पति को पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर जान गंवानी पड़ गई. हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाली उसकी पत्नी है. इस घटना के बाद हर कोई हैरत में है. एक पत्नी ने अवैध संबंध छिपाने के लिए अपने पति की हत्या कर दी. पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल कर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिले के फलका थाना क्षेत्र के बर्बरिया गांव का है. पुलिस ने मृतक भोपाल मंडल के शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है की भागलपुर से कुछ दिन पहले ही भोपाल मंडल अपनी पत्नी कंचन देवी के साथ फलका के बर्बरिया गांव में रहने आया था.कंचन देवी भोपाल की तीसरी पत्नी थी जिसके साथ पहले से ही किसी अन्य का प्रेम संबंध था. आरोप यह है की इसी वजह से कंचन ने अपने प्रेमी संग मिल कर धारदार हथियार से वार कर पति की हत्या कर दी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…