Categories: BiharCrime

ससुराल से गाय नहीं मिली तो दामाद ने सास की गोली मार कर ले ली जान

गोपाल जी,

बिहार के जहानाबाद में एक सनकी दामाद ने अपनी ही सास की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना जहानाबाद जिले के विशुनगंज ओपी क्षेत्र के महंगूपुर गांव की है. बताया जाता है कि महंगूपुर गांव निवासी विद्यानंद सिंह ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2012 में औरंगाबाद ज़िले चपरा गांव के रहने वाले शैलेश कुमार से की थी. शादी के कुछ दिनों के बाद वो दहेज की मांग करने लगा. इस मांग को लेकर शैलेश कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी किया करता था.
इसका विरोध शैलेश के ससुराल वाले हमेशा किया करते थे. इधर दस दिनों से शैलेश अपने ससुराल महंगूपुर गांव आया हुआ था और दहेज़ स्वरूप एक गाय की मांग कर रहा था. शनिवार के दिन भी गाय की मांग को लेकर सास और दामाद के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और इसके बाद दामाद शैलेश ने सास मालती देवी को गोली मार दी.
गोली लगने से सास मालती देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन करने में जुटी है. इस बावत पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पारिवारिक कलह के कारण हुयी है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts