गोपाल जी,
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सूबे की राजनीति में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार में उजागर हुए घोटालों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है. राजद सुप्रीमो ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में घोटालों की भारी ‘सेल’ लगा रखी है. लालू ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘नीतीश ने बिहार में घोटालों की भारी सेल लगाई हुई है. एक घोटाला करने पर तीन घोटाले करने की छूट है.’ ट्वीट के जरिए ही लालू ने पूछा है कि क्या आजतक नीतीश ने किसी छोटे कर्मचारी को छोड़कर किसी ‘बड़ी मछली’ पर कोई कार्रवाई की है.
हाल के दिनों में भागलपुर जिला में कथित तौर पर हुए करोडों रुपये के सृजन घोटाला और उसके बाद पटना जिला में हुए शौचलाय घोटाला सहित अन्य मामलों को लेकर लालू और उनकी पार्टी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार को निशाना बनाती रही है.
गौरतलब है कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार में घोटालों की सेल लगा रखी है. महागठबंधन में आपका दम इसलिए घुट रहा था, क्योंकि सहयोगी ईमानदारी से काम कर रहे थे.’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…