सीतामढ़ी के पुपरी के राजबाग मुहल्ले की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति के मौत की साजिश रच डाली. इश्क में पागल महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की न सिर्फ गोली मारकर हत्या कर दी बल्कि उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करती रही.
पुलिस को गुमराह करने के उदेश्य से महिला ने अपने बयान में इस कत्ल को अज्ञात अपराधियों के सर मढ़ दिया. घटना 24 नवंबर की रात की है. आरोपी महिला शाहजा के पति सदरे आलम मधुबनी जिले के शिवाईपट्टी का रहने वाला था, जो सीतामढ़ी के पुपरी में रहकर टेम्पू चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. इसी बीच निजामुद्दीन नामक शख्स से आरोपी महिला शाहजहा का इश्क हो गया. अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर सदरे आलम की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली और 24 नवंबर की रात उसको अपने रास्ते से हमेशा के लिए हटा दिया.
पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है जबकि उसका आशिक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. हालांकि इस मामले पर महिला अपने आपको बेकसूर बता रही है. सीतामढ़ी के प्रभारी एसपी प्रकाश नाथ मिश्र जल्द फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…