Categories: BiharNational

PM मोदी को धमकी मामला – तेज प्रताप के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज

गोपाल जी,

नयी दिल्ली/बिहार : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को एक बार फिर असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी को निशाना बनाया है और उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है. अपने पिता एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सुरक्षा कम कर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हटाने से भड़के तेजप्रताप यादव ने कहा, लालूजी का मर्डर कराने की साजिश रची जा रही है और हम लोग इसका मुहंतोड़ जवाब देंगे और नरेंद्र मोदी का हम खाल उधड़वा लेंगे. तेज प्रताप के इस बयान पर भाजपा नेता ने उनके खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts