Categories: BiharCrime

कलयुगी बेटे ने महज़ बीस रुपयों की खातिर पीट पीट कर ले लिया माँ की जान

गोपाल जी 
बिहार के हाजीपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की महज इसलिए पीट-पीट कर ह्त्या कर दी, क्योंकि मां ने उसे 20 रुपये देने से इनकार कर दिया था. आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना बिहार के हाजीपुर की है जहा एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की महज इसलिए पीट-पीट कर ह्त्या कर दी, क्योंकि मां ने उसे 20 रुपये देने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को नशे की लत है. घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी की है.

चाय की दुकान चलाने वाली उर्मिला देवी को उसके ही बेटे दीपक ने घर में बंद कर पीट-पीट कर मार डाला. बताया जाता है कि मृतक उर्मिला देवी के बेटे दीपक को नशा करने की आदत थी. नशा नहीं मिलने की वजह से इन दिनों उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पास के ग्रामीणों को इस बात की खबर मिली तो आरोपी के घर को चारों ओर से घेर लिया और उसे घर में बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. मां कमरे में मृत पाई गई, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. हत्यारे दीपक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की पत्नी ने बताया कि महज 20 रुपये के लिए उसने मां को लाठी से बुरी तरह पीटा और गला दबाकर उसे मार डाला.हाजीपुर सदर थाने के प्रभारी चितरंजन ठाकुर ने बताया कि आरोपी लड़का नशे का आदी है और थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts