मऊ : मधुबन क्षेत्र के समस्त विद्यालयो मे बाल दिवस पूरे उत्साह एवम् धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान शहीद इंटर कॉलेज, बी. पी. एस, इंदिरा गांधी पी. जी कालेज, बेसिक विद्यालयो मे क्रीड़ा प्रतियोगिता, बाल मेला, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया ।
इस क्रम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय अजोरपुर के प्रधानाध्यापक मुराद उस्मानी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे ।इनको बच्चो से बहुत प्रेम था,जिसके कारण बच्चे इन्हे प्रेम से चाचा कहते थे । वही बी. पी. एस पब्लिक इण्टर कालेज मे बाल मेला के उपरांत प्रबंधक राम नारायण सिंह ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार पं0 नेहरू उर्फ चाचा नेहरू ने अपने जीवन मे कभी हार नही माना व सतत भारत को आजाद भारत बनाने के लिए ब्रिटिशो के विरुद्ध लड़ते रहे।
इंदिरा गांधी पी. जी. कालेज के प्रबंधक राष्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि नेहरू जी हमेशा गांधीजी के आदर्शो पर चलते थे । उनका मानना था कि असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते है । शहीद इंटर कॉलेज के प्राचार्य योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवम् विश्व शांति के अग्रदूत के रूप मे पं0 जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास मे अमर रहेगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…