फर्रुखाबाद : निकाय चुनाव मे मतदान को लेकर भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी। फायरिंग मे गोली भाजपा नेता के चालक के लग जाने पर वह गम्भीर रुप से जख्मी हो गया| भाजपा नेता ने फायरिंग करने का आरोप पूर्व विधायक के बेटों पर लगाया है ।
भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी की सफारी गाड़ी मनिहारी नुक्कड़ निवासी सचिन मिश्रा पुत्र विजय मिश्रा चलाता है| मतदान के दौरान शाम लगभग 4:30 बजे अपने अस्पताल बाहर खड़े थे तभी कुछ लोगो ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी| घटना मे भाजपा नेता प्रांशु दत्त तो बाल बाल बच गये| लेकिन गोली साथ खड़े उनके ड्राइवर सचिन के हाथ मे लग गयी| जिससे वह लहूलुहान हो गया |उसे तत्काल ब्रह्ममदत्त द्विवेदी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ डॉ. हरिद्त्त द्विवेदी ने घायल का प्राथमिक उपचार किया ।
प्रांशु दत्त द्विवेदी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है की सपा समर्थक व पूर्व विधायक के पुत्रों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया| जिससे वह बच गये और गोली उनके चालक सचिन के लग गयी| सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| एएसपी ने बताया की तहरीर के आधार पर जाँच करके मुकदमा दर्ज किया जायेगा ।
भाजपा समर्थको ने फूंका एसपी का पुतला । स्वाट टीम प्रभारी से भी की धक्का-मुक्की ।
फर्रुखाबाद : प्रांशु के कर्मचारी सचिन मिश्रा के गोली लगने की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी मौके पर पहुँचे तो वहाँ मौजूद भाजपा नेता के समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे । एसपी का पुतला फूँकने से मना करने पर समर्थको व मौजूद भीड़ ने स्वाट टीम प्रभारी से धक्कामुक्की कर दी और आक्रोश मे आकर एसपी का पुतला फूंक दिया | और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की | शहर कोतवाल संजीव कुमार राठौर से भी नोकझोंक की ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…