राहुल गांधी बुधवार को जब गुजरात के भरूच में रोड शो कर रहे थे, तो उसी दौरान एक लड़की उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके वाहन पर सवार हो गई. उसने राहुल गांधी के साथ सेल्फी ली. राहुल ने उससे हाथ मिलाए. इसके बाद राहुल की सुरक्षा में लगे एसपीजी ने उसे नीचे उतरने में मदद की. इस लड़की का नाम मनताशा इब्राहिम है और वह डीपीएस, भरूच में पढ़ती है. उसने बताया कि सेल्फी लेने के लिए निवेदन करने पर राहुल इसके लिए तैयार हो गए. उसने बताया कि वह राहुल गांधी की बहुत बड़ी फैन है और वह उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए काफी दूर से पीछे-पीछे आ रही थी.
गुजरात चुनावों के लिए प्रचार में जुटे राहुल गांधी ने भरूच में चुनावी सभा में मोदी सरकार पर जमकर हमले किए. आसान कारोबार के मामले में रैंकिंग पर राहुल ने कहा कि हकीकत जाननी है, तो दुकानदार के पास जाना होगा. राहुल ने कहा, ‘जेटली जी अपने कार्यालय में बैठे हुए बाहरी लोगों की सुनते हैं. मैं उनसे छोटे या मझोले व्यापारियों से मिलने का और उन लोगों से पूछने का अनुरोध करता हूं कि क्या उन लोगों के लिए व्यापार करने में आसानी में सुधार आया है या नहीं.’ उन्होंने कहा, ‘पूरा देश एकजुट होकर जोर से बोलेगा कि व्यापार करने में कोई आसानी नहीं हुई है. आपके नोटबंदी और जीएसटी के फैसले ने हमें जोरदार झटका दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘विदेश में जो बोला जाता है, वह इस सरकार के लिए सच है, लेकिन भारत में गरीब जो बोलता है, वह उसके लिए झूठ और मजाक है.
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का प्रचार कर रहे राहुल गुजरात के तीन-दिवसीय दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत बुधवार से हुई. कांग्रेस उपाध्यक्ष दक्षिणी गुजरात के भरूच, तापी, नवसारी, वलसाड और सूरत जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि गुजरात का एक वर्ग भी ऐसा नहीं है, जो भाजपा से खुश है. देश भर में लोग नोटबंदी और जल्दबाजी में लागू किए गए जीएसटी को लेकर गुस्से में है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…