इलाहाबाद। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के सर्जिकलवार्ड के पास बने रैनबसेरा के पास शुक्रवार की शाम एक अधेड़ का सड़ा हुआ शव पाया गया। कई दिन पुराना शव पड़े रहने से यह उजागर हो रहा है कि अस्पताल प्रशासन कितना लापरवाह है। एसआरएन के सर्जिकल वार्ड के पास बने रैन बसेरा के पास सामूहिक शौचालय में शुक्रवार दोपहर दुर्गन्ध होने पर कुछ तीमारदारों ने देखा तो एक लगभग 50वर्षीय पुरूष का शव सड़ चुका है। यह जानकारी होते ही लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया, कर्मचारी भी इसे अनसुना कर दिये। शुक्रवार शाम तक कोई जिम्मेदार अधिकारी शव देखने के लिए नहीं पहुंचा।
अहेम बात यह है कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी एसआरएन के कर्मचारियों की है। लेकिन अस्पताल में सफाई नहीं की जाती है और न ही जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल परिसर को देखने की अवश्यकता समझते है। उन्हें अपने चेम्बर के अतिरिक्त बाहर गन्दगी दिखाई ही नहीं देती।
शुक्रवार की शाम खबर नवीसों की नजर पड़ी तो सक्रिय हुआ अस्पताल प्रशासन और उसे आनन-फानन में पीआई संख्या 18914 पर 4बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया जाता है और शव को चीरघर भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं एसआरएन चौकी के पुलिस कर्मचारियों ने अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को भी अवगत कराया। शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना दी जाती है कि एक अधेड़ की मौत हो गयी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…