Categories: UP

सकरी रोड पर ओवरटेक करना पड़ गया महंगा

शबनम शेख़ आदिल अहमद

उन्नाव।कोतवाली सफीपुर क्षेत्र चकलवंशी में ओवर टेक के दौरान तेज रफ्तार ट्रक सकरी पुलिया को तोड़ता हुआ दस फीट नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा जिसमें चालक परिचालक हुए घायल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्नाव हरदोई सड़क मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव के पास स्थित सकरी पुलिया पर रात में तेज रफ्तार ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा जिसमें चालक गुड्डू निवासी बरेली व परिचालक दिनेश निवासी इलाहाबाद घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है परिचालक ने बताया कि गेहूँ का बीज उत्तराखंड से लेकर फतेहपुर जा रहा था तभी ये हादसा हुआ

 

pnn24.in

Recent Posts