Categories: Crime

युवती से घर मे घुसकर छेड़छाड़ कर फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शबनम शेख़ आदिल अहमद

उन्नाव। चकलवंशी माखी क्षेत्र में 01 सितम्बर को घर पर अकेली लड़की को देख कर मनचला युवक अंदर घुस गया और गलत नियत के साथ छेड़छाड़ करने लगा लडकी के शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग निकला जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी थी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा आज देर रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया
आरोपी को रात में घर से गिरफ्तार कर सुबह जेल भेज दिया है। इस सम्बंध में माखी थाना प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 01 सितम्बर 2017 को गांव की एक लड़की को घर पर अकेला देखकर आरोपी लाला उर्फ अजीत पुत्र भूपेंद्र सिंह ने घर मे घुसकर युवती से छेड़छाड़ की थी और गलत इरादे से घर मे घुसा था जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा गया

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts