देवरिया : क्षेत्र के कतरारी मोड़ के समीप स्थित पीडी एकेडमी परिसर में सोमवार को यातायात माह को लेकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम व संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने यातायात के प्रति जहां जागरूक किया, वहीं छात्रों ने भी यातायात के प्रति भाषण देकर व पें¨टग बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक अधिकांश मोटर साइकिल चालक बिना हेलमेट के मोटर साइकिल चलाते हुए नजर आते हैं। जब मार्ग दुर्घटना होती है तो हेलमेट न होने के चलते मोटर साइकिल सवारों की जान चली जाती है। इसलिए हर किसी को मोटर साइकिल चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। आप सभी को भी अपने घर जाकर मां-बाप को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, अगर वह उसके बाद भी अगर हेलमेट नहीं लगा रहे हैं तो आप जिद करें, हर हालत में उन्हें हेलमेट लगाएं। इस दौरान उन्होंने यातायात के प्रति अन्य जानकारियां भी दी। इसके बाद ड्रील भी किया गया और बच्चों को ड्रील के माध्यम से जानकारी दी गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…